फोटो नंबर-17महिला कॉलेज में जन्माष्ष्टमी पर्व को लेकर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता म
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में जन्माष्टमी के पावन अवसर को लेकर शनिवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डाॅ. यशपाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से डाॅ. संजीव यादव मौजूद रहे। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और जन्माष्टमी के पर्व को लेकर भगवान कृष्ण पर आधारित पोस्टर व अपने हाथों पर मेहंदी बनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डाॅ. संजीव यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। प्राचार्य डाॅ. यशपाल शर्मा ने कहा कि कॉलेज में समय-समय पर इस तरह के आयोजन इसलिए करवाए जाते हैं। इससे सभी छात्राओं को हमारी संस्कृति का ज्ञान हो और हमारे हर त्योहार के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। डाॅ. हरमीत कौर व समता यादव ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम श्वेता बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय पायल खन्ना बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर साइना बीए प्रथम वर्ष रही। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम साइना बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय कुसुम बीए प्रथम वर्ष तथा सोनिका बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं।