फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूरी रात बिजली आपूर्ति रही बाधित, उमस ने सताया

Sat, 24 Aug 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12पुष्पा देवी।
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला नई सराय और जमालपुर में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। नई सराय स्थित ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के कारण कम वोल्टेज आ रहा था, जिससे पंखे तक चल पा रहे थे। उमस के कारण लोगों टहलकर वक्त गुजारा।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढ कर उसे ठीक किया, लेकिन करीब 8 घंटे बाद बिजली दोबारा सुचारू रूप से चालू हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे से लगातार कम वोल्टेज बिजली आ रही थी। इस बाबत बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन बिजली को सुचारू रूप से दोबारा चालू होने में लंबा समय लगा। इससे घरों में इन्वर्टर बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई और उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के कारण ठीक होने में लगा समय
मोहल्ला नई सराय और जमालपुर में लाइट खराब होने की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ कर कर ठीक करने के लिए कार्य करते रहें। नई सराय स्थित ट्रांसफार्मर की टंकी में अंदरूनी और बड़ा फॉल्ट होने के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में समय लगा।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे से कम वोल्टेज लाइट आ रही थी, जिस कारण कूलर नही चला पाए और लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण इन्वर्टर बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुष्पा देवी, स्थानीय निवासी
बिजली नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सुबह दैनिक कार्यों को करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संतोष देवी, स्थानीय निवासी
हमारा प्रयास है कि बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बनी रहे। शिकायत मिलने के बाद कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ़ कर उसे ठीक करने के कार्य में लग गए थे। सराय स्थित ट्रांसफार्मर में अंदरूनी और बड़ा फॉल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति को दोबारा सुचारू रूप से चालू करने में समय लगा। सुबह जल्द ही फॉल्ट को ठीक कर दिया गया था ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

-देशराज, जेई, बिजली निगम नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें