सदर थाना पुलिस ने गांव मारोली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मारोली निवासी छित्तराम उसकी पुत्री नचिता जोकि 12वीं कक्षा की छात्रा थी। नचिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली में पढ़ती थी। 26 अगस्त को वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद पैदल मारोली से हसनपुर रोड पर अपने घर की तरफ आ रही थी। घर के नजदीक पहुंची तो उसी समय पीछे से एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसकी पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसको काफी गंभीर चोटें आई। इसके बाद उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद वे नारनौल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद वे जयपुर लेकर गए। यहां उसने एक सितंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।