मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित 50वीं राज्यस्तरीय वॉलीबाल एवं बेसबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ की टीमों का दबदबा रहा।
महेंद्रगढ़ की लड़के और लड़कियों की अंडर-14 टीम ने अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे दिन व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाराम बोहरा ने की। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने वॉलीबाल से सर्विस कर मैच का शुभारंभ किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पिछले एक महीने के दौरान स्कूली लेवल पर दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेलों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
इन खिलाड़ियों से यहां के खिलाड़ियों को मोटिवेशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी भी इन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधान ने कहा कि बालु मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है तो उन्हें तरसाने की। उन्होंने शिक्षामंत्री से नेशनल गेम करवाने की मांग तथा साथ ही नेशनल लेवल का एक कैंप भी महेंद्रगढ़ लगवाने की मांग की।
इस अवसर पर मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य आरपी कौशिक, राजेश भारद्वाज, अमर सिंह, खेल इंचार्ज बीरेंद्र अहलावत, सत्यदेव, मुख्य अध्यापक बिजेंद्र सिंह, राजेश जांगिड़, सुभाष पीटीआई, लालजी, विजेश, किस्मती, शर्मिला आदि पीटीआई उपस्थित थे।
ये रहे परिणाम
अंडर-14 बेसबॉल लड़कों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले
क्र.स. बनाम विजेता
1 अंबाला -हिसार हिसार
2 पंचकुला-यमुनानगर यमुनानगर
3 भिवानी-करनाल करनाल
4 महेंद्रगढ़-हिसार महेंद्रगढ़
5 पानीपत- फतेहाबाद पानीपत
6 जींद-यमुनानगर यमुनानगर
7 करनाल-रोहतक रोहतक
अंडर-14 लड़की क्वार्टर फाइनल मुकाबले
क्र.स. बनाम विजेता
1 रोहतक-भिवानी रोहतक
2 महेंद्रगढ़-फतेहाबाद महेंद्रगढ़
3 जींद-अंबाला जींद
4 रोहतक-सिरसा रोहतक
5 हिसार-पंचकुला हिसार
6 महेंद्रगढ़-कैथल महेंद्रगढ़
7 जींद-रोहतक जींद
------------------------------
क्वार्टर फाइनल मुकाबले वालीबाल अंडर-17
1 गुड़गांव - पानीपत गुड़गांव
2 हिसार- कुरुक्षेत्र हिसार
3 सिरसा-जींद जींद
4 गुड़गांव-हिसार हिसार
ये पहुंचे सेमीफाइनल में
दूसरे दिन के खेल में महेंद्रगढ़ ने विरोधियों को मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली। अंडर-14 बेसबॉल लड़कों के सेमी फाइनल मुकाबले में महेंद्रगढ़ ने पानीपत को हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में यमुनानगर ने रोहतक को कड़े मुकाबले में हराया। जबकि लड़कियों के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्रगढ़ ने हिसार को एक तरफा मुकाबले में हराया जबकि जींद ने रोहतक को मात दी। वालीबॉल अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में भिवानी ने जींद को तथा दूसरे में हिसाने ने गुड़गांव को हराया। सभी फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।