फोटो नंबर- 11गांव राता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। स्रोत-संस
नारनौल। गांव राता स्थित बाबा हनुमान मंदिर में मेला व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी, वॉलीबॉल और बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुग्राम और आईबीपी बजाड़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें गुरुग्राम की टीम प्रथम रही। बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता में कोटपूतली निवासी गिरधारी लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर भिवानी के रामभक्त रहे।
विजेताओं को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राता के सरपंच प्रतिनिधि बेदू राता, पूर्व सरपंच टीलू यादव, समाज सेवी सहीराम, जसवंत सिंह, लाल सिंह, हरेंद्र और सहीराम आदि उपस्थित रहे। संवाद