फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादियों के सीजन में चमका गिफ्ट बाजार, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- बालाजी चौक ​स्थित दुकान में  गिफ्ट खरीदते  ग्राहक---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विवाह-शादी के सीजन ने एक बार फिर गिफ्ट बाजार में रौनक भर दी है। शहर के मुख्य बाजारों में स्थित गिफ्ट शोरूम और दुकानों पर इन दिनों खास तरह की चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने बताया कि जैसे-जैसे शादियों का सीजन आगे बढ़ रहा है उपहार खरीदने के लिए लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि दुकानों को नए-नए उपहारों से सजाया जा रहा है ताकि ग्राहकों को हर तरह की पसंद के अनुरूप विकल्प उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

बाजार में गिफ्ट आइटम्स की अनेक नई वैरायटी देखने को मिल रही है, जिनमें सजावटी शोपीस, फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड गिफ्ट, नटराज शोपीस, लकड़ी के डिजाइनर गिफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आकर्षक होम-डेकोर सामग्री शामिल हैं।
दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों का रुझान खासतौर पर उपयोगी और सुंदर दिखने वाले उपहारों की ओर है जिसे ध्यान में रखते हुए दुकानों में आधुनिक और ट्रेडिंग आइटम को अधिक मात्रा में स्टॉक किया गया है। ग्राहकों का कहना है कि महेंद्रगढ़ में अब गिफ्ट आइटम की काफी अच्छी रेंज उपलब्ध है जिससे बाहर जाकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ती। विवाह-शादी के इस सीजन में बाजार की रौनक और ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में बिक्री में अच्छा खासा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बार पहले से अधिक बजट के साथ खरीदारी कर रहे हैं। खासकर विवाह-शादियों में जाने वाले रिश्तेदार और मित्र आकर्षक व यादगार उपहार देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-पुरुषोत्तम गर्ग, दुकानदार।

ग्राहकों की पसंद को देखते हुए वे उपहारों की पैकिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। कलरफुल गिफ्ट रैपिंग, आकर्षक हैंपर और कस्टमाइज्ड पैकिंग के कारण उपहार और भी सुंदर दिखने लगे हैं। ग्राहक भी दुकानों में उपलब्ध डिजाइनर रैपिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।
-योगेश, दुकानदार।

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक स्थित दुकान में  गिफ्ट खरीदते  ग्राहक---संवाद

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक स्थित दुकान में  गिफ्ट खरीदते  ग्राहक---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें