फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में घाटाशेर टीम रही विजेता

विज्ञापन
फोटो 20: विजेता टीम के ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नारनौल। राजीव गांधी खेल स्टेडियम धौलेड़ा में आयोजित अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्रथम चरण बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए घाटाशेर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि धौलेड़ा नर्सरी द्वितीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल मुकाबलों में मुखौता नर्सरी ने मारोली को 2-1, धौलेड़ा ने बूढ़वाल नर्सरी को 2-0 और घाटाशेर ने मुखौता को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबला घाटाशेर और धौलेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें घाटाशेर नर्सरी ने कड़े मुकाबले में धौलेड़ा नर्सरी को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने शिरकत की। इस अवसर पर पंचायत समिति नांगल चौधरी के चेयरमैन कर्मपाल यादव, एईओ सरताज, महेंद्रगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल, भीम अवार्डी हनुमान यादव तथा सभी कोच व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कर्मपाल यादव ने धौलेड़ा नर्सरी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें