नारनौल। दर्द लेकर अस्पताल पहुंचे रहे मरीजों को डॉक्टर से सिर्फ पर्ची देकर भेज रहे हैं। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को 15 दिन बाद की तारीख थमाई जा रही है जबकि दर्द उसी दिन का है। संसाधनों की कमी और लंबित 500 जांचों के बोझ तले मरीज दर्द निवारक दवाओं के सहारे अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पेट दर्द, पथरी और पेशाब से जुड़ी समस्याओं के मरीज रोज नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। डॉक्टर पहले अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं ताकि सही दवा दी जा सके लेकिन जांच केंद्र पर पहुंचने पर मरीजों को 15 दिन बाद की तारीख मिलती है।