नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा रविवार को सतनाली खंड के गांव ढाणा व सुरेहती मोडियान, अटेली खंड के राजपुरा व नीरपुर, निजामपुर खंड के धानौता व मारोली तथा सीहमा खंड के रामपुरा व हुडिना गांव में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। गांव राजपुरा में अटेली विधायक सीताराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं ढाणा में जिला पार्षद वचनाई नाथ व सुरेहती मोडियान में एसईपीओ प्रवीन कुमार, नीरपुर में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा, धानौता व मारोली में पंचायत समिति चेयरमैन बलराज, रामपुरा में बीडीपीओ नवदीप व हुडिना में सुनील एसईपीओ ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा गरीब, किसान व मजदूरों के आर्थिक उत्थान के लिए चलाई गई है। अब तक जो नागरिक सरकार की सेवाओं व योजनाओं से वंचित रह गए थे। उनके लिए सरकार ने यह बहुत अच्छा अवसर उपलब्ध करवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें जनकल्याण की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं।
आज इन गांवों में जाएगी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा:
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 8 जनवरी को सतनाली खंड के गांव ढाढोत व माधौगढ़, अटेली खंड के चंदपुरा व धनौंदा, नांगल चौधरी खंड के गांव भुंगारका, निजामपुर खंड के रावता की ढाणी व बायल तथा सीहमा खंड के आजमनगर गांव में जाएगी। जिला प्रशासन ने इन गांव में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली हैं ताकि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना व सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।