फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 12 जनवरी को महेंद्रगढ़ में निकाली जाएगी जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों और 12 जनवरी को होने वाली सर्व समाज की जन जागरण यात्रा को भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित की गई। प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने कहा कि 12 जनवरी को सैनी सभा महेंद्रगढ़ में दोपहर बाद 2 बजे इकट्ठे होकर सर्व समाज के लोग, युवा एक भव्य जन जागरण यात्रा शहर में निकलेंगे, जो रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस यात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए विचार-विमर्श करते हुए विश्वनाथ मिश्रा, रमेश टांक, कैलाश शर्मा पाली, रामजीवन मित्तल, इंद्रलाल शर्मा, मनोज गौतम, दिनेश चंद्र वैद्य ने भी अपने विचार रखें। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी में भी सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। ब्राह्मण सभा द्वारा परशुराम चौक एवं आसपास के इलाके को 22 जनवरी को सुंदर व भव्य लाइटों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर विजय भारद्वाज, दीनदयाल शर्मा, उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, उप प्रधान सुरेश शर्मा, खजांची सज्जन कुमार शर्मा, मुख्याध्यापक राजेश दिल्लीवान, मुख्याध्यापक नरेश शर्मा, भारत विकास परिषद के प्रधान सुरेश सहित विभिन्न समाजों से आए हुए व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें