नारनौल। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है। किसान अपनी फसल का 31 दिसंबर से पहले बीमा कर लें। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि रबी फसलों, खासकर गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी का बीमा 31 दिसंबर से पहले अवश्य करवा लें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि फसल को ओलावृष्टि, जलभराव एवं आसमानी बिजली से नुकसान होने की स्थिति में, इसकी सूचना संबंधित कृषि या बीमा कंपनी को 72 घंटे के अंदर देनी अनिवार्य है। यह सूचना सीधे खेत के स्तर पर टोल फ्री नंबर 14447 के माध्यम से दी जा सकती है। फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल की बिजाई से लेकर कटाई होने के 14 दिन के अंदर तक के नुकसान कवर है। संवाद