फोटो नंबर-09आशा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
नारनौल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में शुक्रवार को प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन शर्मा की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
डॉ. नवीन शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को वैक्सीन के लाभों की जानकारी देकर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में 11 मई से 29 मई तक चल रहे जननी सुरक्षा योजना पखवाड़े को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। आशाओं को वर्ष 2005 से अब तक योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके दस्तावेज पूरे करवाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।