मंडी अटेली। गांव तिगरा में ग्वार फसल में जड़गलन रोग पर कृषि गोष्ठी व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ग्वार विशेषज्ञ डॉ. बीडी यादव ने बताया कि क्षेत्र में जड़गलन रोग बढ़ रहा है जिसकी रोकथाम बीज उपचार से संभव है। उन्होंने कहा कि 3 ग्राम कार्बन्डाजिम 50 प्रतिशत प्रति किलो बीज की दर से उपचार कर बिजाई करने पर 80 से 95 प्रतिशत तक रोग पर काबू पाया जा सकता है। डॉ. यादव ने सलाह दी कि फसल बिजाई से पहले मिट्टी-पानी की जांच कराएं और उसी आधार पर खाद डालें। संवाद