सतनाली। गर्मी के चलते सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां में पेयजल को लेकर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव नांवां में पिछले एक माह से बोरवेल नंबर-2 खराब पड़ा है जिसके कारण ग्रामीणाें को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का बोरवेल पिछले एक माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों को पानी के लिए निजी कुओं व कैंपरों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव में बोरवेल नंबर एक पर पानी आता है। उसका भी समय निर्धारित नहीं है।
पिछले माह भी कभी बोरवेल की मोटर खराब हो जाती, तो कभी केबल में फाल्ट हो जाता। इसको लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से शिकायत कर चुके है लेकिन विभाग के कर्मचारी आकर खानापूर्ति करके चले जाते है।
आए दिन फिर से वहीं समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण पीने के पानी को लेकर कैंपर मंगवा रहे है। वहीं अन्य जरूरत कार्यों के लिए बोरवेल नंबर एक व निजी कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की करीब एक हजार से अधिक की आबादी है।
-
एक तो भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ बोरवेल खराब है। ऐसे में गर्मी में पीने की पानी की समस्या भारी हो रही है। विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द बोरवेल को सही करवाकर समस्या का हल करना चाहिए।
-आनंद तंवर, गांव नांवां
एक माह से बोरवेल नंबर-दो खराब पड़ा है। इससे पहले भी कभी केबल में फाल्ट हो जाती, तो कभी मोटर खराब हो जाती है। विभाग के अधिकारियों को मोटर व केबल बदलने के लिए कई बार शिकायत दे चुके है।- सुमित चौहान, गांव नांवां
-
वर्जन:
केबल खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब विभाग ने नई केबल लगवा दी है। पेयजल पाइप लाइन में एक-दो जगह से लीकेज है। उसको भी एक या दो दिन में ठीक करवा दिया जायेगा।
-कुणाल, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सतनाली