फोटो नंबर- 04महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते कर्मचाारी। स्रोत-
नारनौल। नारनौल डिपो में महाप्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने शनिवार को कार्यभार संभाला लिया। डिपो प्रधान हंसराज यादव की अगुवाई में कर्मचारियों ने स्वागत किया।
नारनौल डिपो के मुख्य निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उच्च विभाग ने महाप्रबंधक की नियुक्ति को लेकर निर्देश जारी किए थे। शनिवार को छुट्टी होते हुए भी पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक का नारनौल डिपो पहुंचने पर कर्मचारियों ने फूल व गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, मुख्य लिपिक राजेश कुमार शर्मा, ओमपाल, तेजपाल, विरेन्द्र कुमार, करतार, नरेश कुमार, किरोडीमल, सतेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, कुलदीप और राजेश कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।