फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गीतांजलि स्कूल सोनीपत ने मेरठ पब्लिक स्कूल को हराया

Sat, 13 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- रेवाड़ी रोड पर निजी स्कूल में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती ​खि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन नॉक आउट आधार पर मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ ने डीपीएस नॉर्थ कर्नाटक को मात दी।
विज्ञापन

सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल उदयपुर ने सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला को शिकस्त दी। अंडर-17 में गीतांजलि स्कूल सोनीपत ने मेरठ पब्लिक स्कूल उत्तर प्रदेश को पराजित किया। एपेक्स स्कूल दिल्ली ने सोफिया गर्ल्स स्कूल कोटा को हराया। अंडर-19 वर्ग में मिलेनियम स्कूल पूणे ने ग्लोबल स्कूल लखनऊ को मात दी। डॉ. जेबी सिंह स्कूल छत्तीसगढ़ ने पाइनग्रोव स्कूल हिमाचल प्रदेश को हराया।
वहीं मैदान नंबर दो पर हुए अंडर-14 वर्ग में माउंट कार्मल स्कूल दिल्ली ने ज्योति निकेतन केरल को हराया। बाल भारती स्कूल दिल्ली ने डीपीएस नोएडा को मात दी। अंडर-17 में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल, नीमच (मध्यप्रदेश) ने सुगना पीप स्कूल तमिलनाडु को हराया। अंडर 19 में बाल भारती स्कूल दिल्ली ने श्री कुमारन चिल्ड्रन होम स्कूल कर्नाटक को मात दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. प्रशांत डागर मुख्य अतिथि व डॉ. शिल्पा डागर विशिष्ठ अतिथि रही। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत है। टैगोर संस्थान के निदेशक राहुल यादव ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को बतौर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़-भिवानी लोक सभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह व महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह यादव द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

फोटो संख्या:69- रेवाड़ी रोड पर निजी स्कूल में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें