फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गीता पाठ व सत्संग का किया आयोजन

Sat, 12 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08गीता पाठ में भाग लेते संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा शुक्रवार रात गीता पाठ व सत्संग कार्यक्रम का आयोजन बहरोड रोड पर किया गया। सर्वप्रथम पंडित देवकीनंदन ने यजमान सुभाष को परिवार सहित पूजन करवाया। इसके बाद मास्टर सुरेश कुमार द्वारा गणेश वंदना की गई।
विज्ञापन

मधू यादव द्वारा ओम नमो भगवते वासुदेवाय का पाठ किया। सुनीता देवी ने श्रीकृष्ण की स्तुति, सुरेंद्र यादव ने श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ, सुरेश कुमार ने अष्टादश श्लोक पाठ व मोनिका व अनीता ने विश्व शांति सद्भावना पाठ किया। गीता पाठ के बाद भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें गायक राजेश यादव ने मैं जपता रहूं सदा तेरा नाम, चेतन जिंदल ने कन्हैया तो हमारा है, वासुदेव खुराना ने लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे बाबा का खजाना लूट रहा रे, वहीं गौतम ने नवरात्र को लेकर माता रानी का भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है सुनकार सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें