फोटो नंबर-13अटेली में कन्या पूजन करते दंपति। संवाद
मंडी अटेली। माता मंदिर में 9 दिनों तक चले शतचंडी यज्ञ का शनिवार को समापन हो गया। आचार्य ललित आचार्य ने हवन व पूजन करवा कर विधिवत रूप से पूजा पाठ अर्चना करावाई।
शतचंडी के मुख्य यजमान मनबीर लांबा, दीपक कुमार, गितांश, हितार्थ, जयक्श व अदवित लांबा रहे। शतचंडी यज्ञ का आचार्य संजय शास्त्री व 11 पंडितों ने पूजन करवाया। इस मौके पर आचार्य संजय शास्त्री ने बताया कि रामकुमार लांबा परिवार पिछले 36 वर्षों से अपनी धर्मशाला में शत चंडी का यज्ञ करवा रहे हैं। शत चंडी का पाठ प्रभावशाली यज्ञ व अनुष्ठान होता है, जिसमें नवरात्रि के दौरान हर दिन दुर्गा सप्तशती पाठ व मंत्र जाप की शक्ति भी शामिल है। शतचंडी हवन एक विशिष्ट पूजा और यज्ञ है। नवरात्रों के समापन पर भंडारा व कन्या पूजन हुआ।