फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कलाई पर प्यार बांधने की तैयारी, राखियों से गुलजार बाजार

विज्ञापन
फोटो नंबर-25बाजार में सजी दुकानों पर रा​खियां खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों की रंगीन चमक से सज गए हैं। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर बहनें भाइयों की कलाई के लिए पसंद की राखियां खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। पिछले दो दिनों से राखियों की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

राखी विक्रेताओं राजकुमार, मोहन और मनोज ने बताया कि शहर के अलग-अलग बाजारों में करीब 125 दुकानें लगी हैं। छोटी और अस्थाई दुकानों पर करीब दो लाख रुपये, जबकि बड़ी दुकानों पर पांच लाख रुपये तक की राखियां बिक्री के लिए मंगाई गई हैं। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा है।
महावीर चौक, मानक चौक, रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड, सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड, होड़ा चौक, रैदास मार्ग, पुल बाजार, मनीहारान गली, गांधी बाजार, आजाद चौक, प्रेस गली और किला रोड समेत कई जगहों पर राखियों की दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

फैंसी राखियों की बढ़ी मांग
बाजार में 10 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी राखियों की भी मांग है। मोतियों, चमकदार पत्थरों और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए मोटू-पतलू, डोरेमोन, कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियां भी खूब आकर्षित कर रही हैं। राखियों के साथ सजावटी राखियों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें