फोटो संख्या:75-हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में आयोजित व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्ष
महेंद्रगढ़। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के गांव रिवासा में स्थित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र में मंगलवार को सात दिवसीय व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
शिविर में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व चरखी दादरी से 50 किसान शामिल हुए। किसानों को सात दिवसीय प्रशिक्षण में पशु पालन से संबंधित बारीकियां सिखाईं। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रशिक्षण शिविर स्वरोजगार स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा के विस्तार शिक्षा सेवा प्रभारी डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में डेयरी व पशुपालन से संबंधित जानकारी दी। इसमें पशुओं का रखरखाव, बीमारियों की पहचान व बचाव, प्रजजन संबंधित समस्याएं, टीकाकरण, पशु पौषण, स्वरोजगार स्थापित करने, पशु पालन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं विशेष रूप से दूध प्रसंसकरण व मूल्य संवर्धन पर बारीकियों से अवगत कराया। शिविर के समापन पर क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद पांडेय की ओर से युवाओं को प्रमाण दिए गए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान सीखी गई बारीकियों से अन्य पशुपालकों को भी अवगत कराएं व स्वरोजगार स्थापित करें। इस अवसर पर पशु वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अमित सांगवान, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।