फोटो- 24 कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज स्टाफ और स्वास्थ्य टीम। स्त्रोत- संस्थान
नारनौल। जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम नागरिक अस्पताल द्वारा काउंसिलिंग सेल, मनोविज्ञान विभाग, राजकीय महिला महाविद्यालय के सहयोग से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग से हेमंत, उषा व संजू ने छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के विषय, आत्महत्या रोकथाम के लक्षणों व उपाय के बारे में जागरूक किया। डॉ. वंदना कुमारी ने छात्राओं को बताया कि समस्या सभी की जिंदगी में आती है, लेकिन हमें समस्याओं से घबराना नहीं बल्कि उनके समाधान के लिए प्रयास करने चाहिए। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशपाल ने छात्राओं को कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में सुधार करना चाहिए। मोबाइल का प्रयोग सीमित व सकारात्मक कार्य के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सोनम, शर्मिला, संजेश, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।