फोटो 29 नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करती शारदा। पुलिस
नारनौल। पुलिस टीम ने गांव आजमनगर, शहरपुर व कुतबापुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो संदेश दिया। टीम ने नशा छोड़ खेलों से नाता जोड़ मंत्र के जरिए युवा व आमजन को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक कर, उन्हें शिक्षा एवं खेल से जुड़ने बारे प्रेरित किया, साथ ही उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। संवाद