19सीटीके18-एमडीयू में शोध प्रविधि कार्यशाला में मुख्य वक्ता को सम्मानित करते प्रो. नसीब सिंह ग
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वराज सदन में फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज व फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के शोधार्थियों के लिए शोध प्रविधि कार्यशाला का बुधवार को तीसरा दिन रहा। यह कार्यशाला चौ. रणबीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। तीसरे दिन वक्ताओं ने पीसीआर टेक्नोलॉजी, सीआरआईएसपीआर, क्रोमैटोग्राफी व रिसर्च पब्लिकेशन के बारे में विशेष व्याख्यान दिए। सुबह के सत्र में एमडीयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डाॅ. केके शर्मा ने पीसीआर टेक्नोलॉजी पर विशेष व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रो. कश्मीर सिंह ने सीआरआईएसपीआर पर अपनी बात रखी। तीसरे सत्र में केंद्रीय विवि, महेंद्रगढ़ के प्रो. बिजेन्द्र सिंह ने क्रोमैटोग्राफी पर विशेष व्याख्यान दिया। चौथे सत्र में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के प्रो. रविन्द्र ने हाउ टू पब्लिश योर रिसर्च विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया।