नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनवास में बेसिक फर्स्ट एड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने विद्यालय के स्टाफ व बच्चों को सीपीआर, घायल व्यक्ति के खून के रिसाव को रोकना, जलने आदि पर जानकारी दी।
रेडक्रॉस संस्था से नांगल चौधरी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दितेन्द्र कुमार ने कहा कि बेसिक फर्स्ट एड एक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर लोगों के जीवन को बचाने के लिए सहायता प्रदान करना है। उन्होंने रोड सेफ्टी के विषय में भी बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया। संवाद