फोटो नंबर-20छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। जिला पुलिस ने स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम ने एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। यातायात थाना प्रभारी नरेश कुमार ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सावधानी में ही सुरक्षा है। इसलिए जब भी वाहन लेकर निकलें, यातायात नियमों की अनदेखी न करें।