फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरेती पिलानियां में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी

Sat, 03 Aug 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव सुरेहती पिलानिया में महिला सभा को संबो​धित करते मुख्याति​थि मोनिका --संवाद
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव सुरेहती पिलानियां में सरपंच राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महिला सभा का आयोजन किया गया। सरपंच राजेंद्र सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को पोषण पंचायत, भूमि अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य व महिलाओं के लिए समान अवसर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व खंड विकास पंचायत समिति की चेयरपर्सन मोनिका ने महिला सशक्तिकरण व ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी, लिंग जांच पर पाबंदी, लड़की के जन्म को समारोह के रूप में मनाने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। प्रवीण कुमार खंड समाज व शिक्षा अधिकारी पंचायत विभाग द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
दिव्या शर्मा खंड समनव्यक ने महिला स्वयं सहायता समूह, बाल विवाह पर पाबंदी, महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा दुर्व्यवहार और अन्याय, ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और निर्णय लेने में उनके योगदान व ग्राम सभाओं में भागीदारी के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें