फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें

Sat, 03 Aug 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08समाधान ​शिविर में लोगों की समस्या सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आमजन की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुन रही थी। सभी उपमंडलों में कुल 42 शिकायतें आईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे। समाधान शिविर में नारनौल से आए अशोक कुमार, कैलाश चंद, लक्ष्मी नारायण, संतोष व ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से कामगारों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही है। इसके लिए 90 दिन का कार्य विभाग द्वारा वेरिफाई करना होता है। समाधान शिविर में उपायुक्त के आदेश पर उनका 90 दिन का कार्य वेरिफाई हो चुका है। अब वह हरियाणा सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने डीसी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया है कि वे परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने के लिए झूठा एफिडेविट ना दें। यह मामला गंभीर है। कुछ लोग 4-5 लाख रुपए की हर साल आईटीआर भरते हैं और यहां समाधान शिविर में एक लाख रुपए वार्षिक आय दिखाने के लिए आ रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए। यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें