फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की दी जानकारी

Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव भोजावास में अटल भूजल के बारे में ग्रामीणाें को जागरूक करते प्रशिक्षक--स्रो
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास स्थित भीमराव आंबेडकर भवन में सोमवार को अटल भूजल एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मुख्य रूप से अटल भूजल ट्रेनर पूजा, खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार, सीआरपी हेमंत शर्मा उनके सहायक राहुल कुमार उपस्थित रहे। खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल जीवन मिशन की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ-साथ फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जीवाणु परीक्षण विधि एवं जल के समुचित और सही प्रयोग के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

वही ट्रेनर पूजा ने ग्रामीणों को सिंचाई की आधुनिक प्रणालियों का प्रयोग करते हुए जल संचयन एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जल सहेली अमिषा, लक्ष्मी देवी, सुमन देवी, अनीता, रोहित, दीपक, सुंदर, जीतराम, सतपाल, सुलोचना सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें