फोटो संख्या:59-:-कांवड़ियों को रवाना करते बागेश्वर धाम के मठाधीश महंत रोशन पुरी महाराज--स्रोत--
कनीना। सोमवार को बागेश्वर धाम के महंत रोशन पुरी महाराज ने हरिद्वार में हर कि पैड़ी से बाघेश्वर धाम बाघोत तक जयकारे के साथ कांवड़ियों को रवाना किया। रोशन पुरी महाराज बताया कि आने वाली 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में हर की रोड़ी से बाघेश्वर धाम तक कावड़ियों की यात्रा को रवाना किया है।
इस यात्रा में कांवड़ संघ महादेव गागशाला बाघेश्वर धाम व बाघेश्वर धाम पैदल यात्रा कांवड़ संघ गंगानगर राजस्थान के सैकड़ों कावड़ियों ने भाग लिया। बागेश्वर धाम मंदिर समिति प्रमुख सदस्य महीपाल नंबरदार बाघोत ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम बाघोत में हर वर्ष कावड़ चढ़ाई जाती हैं। हरिद्वार से नरेश लीला, संयम गोयल, मुन्ना, पवन गोयल, शुभम लीला, भूपेंद्र पूरी महाराज, विनोद मास्टर, नरेंद्र पंच, राजेश पहलवान, मास्टर राजकुमार, हीरा लाल, सुनील मिस्त्री सहित अनेक कांवड़िये कांवड़ लेकर आ रहे हैं।