फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गौड़ ब्राह्मण सभा ने नीट, एमबीबीएस, जेआरएफ, आईआईटी तथा अन्य विधाओं में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
गौड सभा में आयोजित सम्मान समारहो को संबोधित करते केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति टकेंश्वर कुम - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल । श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वार मोहल्ला चौधरियान स्थित गौड़ सभा भवन के सामने कन्या प्राथमिक पाठशाला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी लालचंद जोशी, पूर्व विधायक सुभाष शर्मा तथा पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गौड़ सभा में चल रहे शारदा संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने सभी अतिथियों से मां सरस्वती व भगवान परशुराम का पूजन करवाया। इसके बाद सभी अतिथियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अतिथियों द्वारा समाज के करीब एक सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन मेधावी छात्रों में नीट, एमबीबीएस, जेआरएफ, आईआईटी, टैक्नीकल, खेल, वैज्ञानिक, सीए, लेफ्टिनेंट, सरकारी नौकरी, पार्षद, पत्रकार व समाजसेवी सहित दसवीं व बारहवीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि विप्र समाज ने हमेशा समाज को सही दिशा दिखाने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज समाज में शिक्षा का बड़ा ही अहम योगदान है और हर क्षेत्र में कंपीटिशन पैदा हो गया है इसलिए गौड़ ब्राह्मण सभा ने समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करके उनमें नई उर्जा का संचार किया है। कार्यक्रम को समाजसेवी लालचंद जोशी, पूर्व विधायक सुभाष शर्मा तथा राधेश्याम शर्मा ने भी विचार रखे। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामनिवास मानव की अध्यक्षता में अनेक कवियों जिनमें दलबीर फूल, प्रमोद वत्स, त्रिलोक फतेहपुरी, जयप्रकाश कौशिक, संजय पाठक तथा डॉ. जितेंद्र भारद्वाज जिन्होंने कुशल मंच संचालन के साथ अपनी कविताएं भी प्रस्तुत की। गौड़ सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव कृष्ण कुमार, अर्जुनलाल शर्मा, शिवकुमार महता, किशनलाल शर्मा, सुनील गौड़, धीरज शर्मा, मोहित भारद्वाज, अमित पांडे, विपिन शर्मा, इंद्रलाल शर्मा, रामौतार कौशिक, विजय गोस्वामी, अशोक कौशिक, दयाकिशन शांडिल्य, पीड़ी गौड़ व वाईके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें