सिहमा। गांव सिहमा में रविवार को कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर यादव ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। सतबीर यादव ने कहा कि बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत करने और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव भी लिए गए। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को होने वाले पार्टी कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद