फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लघु सचिवालय के बेसमेंट में कूड़ा, जलभराव और बदहाली का आलम

विज्ञापन
फोटो 18लघु सचिवालय के बेसमेंट में फैला कचरा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्वच्छ भारत अभियान के बीच लघु सचिवालय की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है। पड़ताल के दौरान बेसमेंट में पांच जगह कूड़े के ढेर मिले। यहां जलभराव के साथ दीवारों से पानी का रिसाव भी हो रहा है। बेसमेंट के पास मलबे और कचरे का बड़ा ढेर लगा है।
विज्ञापन

बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट भी कई महीनों से खराब पड़ी है। ऐसे में काम के लिए आने वाले लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी हो रही है।
करीब 12 साल पहले बनी इस इमारत में रखरखाव की कमी भी साफ दिखाई देती है। कई जगह पलस्तर गिरने लगा है। शौचालयों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। लघु सचिवालय में रोजाना अधिकारी, कर्मचारी और करीब एक हजार लोग अपने काम से पहुंचते हैं। सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यालय में ही ऐसे हाल हैं तो जमीनी स्थिति क्या होगी।
विज्ञापन

बॉक्स:
अवैध कब्जे की समस्या को लेकर साढ़े तीन साल से अनेक बार समाधान शिविर में आया हूं लेकिन न तो मेरी समस्या का समाधान हो पाया है और न ही मैंने कभी लिफ्ट चालू देखी है। मेरी उम्र 73 वर्ष है सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।-सुलतान, गांव निवाज नगर
बॉक्स:
मेरी उम्र 75 वर्ष है और कार्य के दौरान कई बार सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना पड़ता है। कई बार तो थक कर सीढ़ियों में ही बैठ जाते हैं। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय में लिफ्ट का चालू न होना हैरत की बात है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।-गुरदयाल, गांव- ढाणी बाठोठा
वर्जन :
बेसमेंट में फैले कूड़े का मामला संज्ञान में आया है जिसकी सफाई का कार्य करवाया जाएगा। वहीं लिफ्ट सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट तैयार करवा कर मुख्यालय भेजा गया है। बजट पास होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवाए जाएंगे।-डॉ. मंगल सैन, नगराधीश, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें