नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर स्थित सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था बदहाल हैं। मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी में गोवंश का हर समय जमावड़ा रहता है।
सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण कूड़ा मंडी में इधर-उधर फैला रहता है। इससे किसानों को वाहन लेकर आने में समस्या का सामना करना पड़ता हैं। मंडी के लोगो ने बताया कि जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर में गोवंश का जमावड़ा रहता है। मंडी में सफाई के लिए बहुत कम कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं। इसके कारण नियमित रूप से सफाई नही हो पाती है। जिससे लोगो को समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है।
सफाई के बाद नहीं हो पाता कूड़े का उठान
व्यापारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के द्वारा झाडू लगाने के बाद कूडा एक जगह एकत्रित कर दिया जाता है, लेकिन उस कूड़े का समय पर उठान नहीं होता है। इससे कूड़ा इधर-उधर फैला रहता है। जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सामान लाने व ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से अपील है कि नियमित रूप से सफाई और समय पर कूड़े के उठान की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगो को राहत मिल सके।
गंगाराम सैनी, दुकानदार सब्जी मंडी।
जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर में खाने की तलाश करने के लिए काफी मात्रा में मंडी के अंदर गोवंश विचरण करते हैं। हादसे का खतरा भी बना रहता हैं। प्रशासन को इस तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ यहां आने वाले ग्राहकों को भी राहत मिल सकें।
लक्ष्मण सैनी, दुकानदार सब्जी मंडी।