मंडी अटेली। महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर शिव मंदिरों को तरह फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया।
गांव फतेहपुर धाम पर जलाभिषेक के साथ-साथ प्रसाद वितरण व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसके अलावा गांव बिहाली, खेड़ी, अटेली, बेगपुर, गुजरवास, तुर्कीयावास, राता, कांटी में स्थापित शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गाजर, बेर की बिक्री जमकर दिखाई दी। फतेहपुर धाम पर शिव भक्तों ने हरिद्वार से कांवड़ भी चढ़ाई मंदिरों में बम बम भोले, जय भोले की जय जयकार दिन भर रही।