फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाराष्ट्र से आई गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24सत्यनारायण मंदिर में आरती के दौरान उमडी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव को लेकर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उत्सव में महाराष्ट्र के लालबाग से मंगवाई गई गणेशजी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 30वें गणेश उत्सव में सोमवार रात खड़खड़ी गणेश उत्सव मंडल के सदस्य मुख्य यजमान रहे।पंडित देवकीनंदन व आचार्य क्रांति निर्मल ने विधिविधान से पूजा-अर्चना करवाकर गणेशजी की आरती की।
मंडल प्रधान आनंद मराठा ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर गणेश जी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शहर के छोटा-बड़ा तालाब, पुरानी सराय, नलापुर, गणपति प्लाजा, मिश्रवाड़ा, सलामपुरा, पीरआगा, श्याम कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी व पटीकरा में भी आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें