फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में गादला चैंपियन, वॉलीबॉल में गुरुग्राम का दबदबा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18 कुश्ती के दौरान हाथ मिलाते पहलवान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव राता में आयोजित वार्षिक हनुमान मेले में खेल प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम और गादला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। इनके अलावा बुजुर्गों की दौड़ ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल गुरुग्राम और राता की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया
कबड्डी प्रतियोगिता में गादला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। 50 किलोग्राम वर्ग की कबड्डी में कटकई की टीम विजेता रही, जिसे 5100 रुपये दिए गए। खैराणी की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 4100 रुपये का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

बुजुर्गों की दौड़ में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। वहीं, अच्छे पहलवान नहीं पहुंचने के कारण कुश्ती के दो मुकाबले 2100 रुपये तक के इनाम के लिए करवाए गए। इनमें एक कुश्ती बाघौत के पहलवान ने जीती। मेले में खेल मुकाबलों के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने बाबा के स्थान पर मन्नतें मांगकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें