फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी का काम शुरू न होने से युवाओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खुडाना में प्रस्तावित आईएमटी का काम शुरू न होने से क्षेत्र के युवाओं में काफी रोष है। इसी कड़ी में खुडाना की राजपूत धर्मशाला में क्षेत्र के आसपास गांवों के युवाओं ने बैठक की। जिसमें सभी ने एक सुर मे आईएमटी के लिए संघर्ष करने का एलान किया। आगामी रविवार को एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें कमेटी का गठन होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव खुडाना में आईएमटी का शिलान्यास किया था। उस समय उनके साथ तत्कालीन शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा भी मौजूद थे लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद आज तक आईएमटी के लिए जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है जबकि हाल ही के दिनों में मारुति प्लांट के लिए खरखोदा में 900 एकड़ की तलाश की खबर ने तो आग में घी का काम कर दिया है। क्षेत्र के युवाओं का मानना है की क्षेत्र पहले ही विकास की दौड़ में पीछे है। आईएमटी के आने से इस क्षेत्र में भी विकास की नई उम्मीद जगी थी लेकिन अब उनकी सारी उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं। इसलिए क्षेत्र के युवाओं ने खुडाना की राजपूत धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई है।
रविवार को दूसरी मीटिंग
बैठक में आईएमटी के लिए जी जान से आंदोलन करने निर्णय लिया। रविवार को दूसरी मीटिंग बुलाकर कमेटी का गठन किया जाएगा। वह कमेटी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री से समय लेकर आईएमटी क्रियान्वयन के लिए प्रयास करें। वहीं कमेटी वर्तमान विधायक राव दान सिंह से मुलाकात कर विधानसभा में क्षेत्र की इस मांग का उठाने का आग्रह करेंगे। इस मौके पर डॉ. नरेश सिंह, मंजीत तंवर, विष्णु पाली, विक्की खुडाना, मोनू राजपूत, बिजेंद्र, संदीप, प्रमोद, मंजीत, नरेंद्र अकोदा, अशोक, गंगा सिंह समेत बहुत सारे युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जब आईएमटी का शिलान्यास पत्थर रखा था तो उस समय हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री उस बात को भूल गए हैं। उन्हें जल्द से जल्द आईएमटी पर कार्रवाई शुरू करवानी चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। -विक्की खुडाना, पार्षद प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें