फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अप्रूवल कमेटी का रजिस्टर नहीं मिलने से नप चेयरपर्सन और पार्षदों में रोष

Fri, 31 May 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद में वीरवार दोपहर पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में शहर के विकास कार्यों के लिए अटकी भुगतान राशि पर मंथन के लिए बुजाई गई थी। बैठक का समय दोपहर तीन बजे रखा गया था परन्तु बैठक में डीएमसी के न पहुंचने और अप्रूवल कमेटी का रजिस्टर यथा स्थान नहीं मिलने पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित कमेटी में शामिल पार्षद भड़क गए। नप चेयरपर्सन सहित पार्षदों ने चार घंटे तक इंतजार करने के बाद उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वीरवार 30 मई को दोपहर तीन बजे अप्रूवल कमेटी की बैठक तय की गई थी, किंतु डीएमसी अपने कार्यालय में होते हुए भी प्रधान कक्ष में आयोजित इस बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंन बताया कि इसके बाद नप चेयरपर्सन द्वारा मीटिंग रजिस्टर मांगने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने नाटकीय घटनाक्रम करते हुए बताया कि वह रजिस्टर डीएमसी के घर पर है, जबकि प्रधान सहित एफसीसी के मेंबर व संबंधित वार्ड पार्षद डीएमसी का इंतजार करते रहे। उन्होंने बताया कि यहां उन सबकी उपस्थित डीएमसी के संज्ञान में थी फिर भी डीएमसी बैठक में नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी के बाद अन्य पार्षद भी वहां पहुंचे और इस घटना का विरोध जताया। उपायुक्त को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि आज के घटनाक्रम को देखते हुए हमें ऐसा में लगता है डीएमसी शहर के विकास रोड़ा बन रहे हैं या गलत नीति वालों के झांसे में गलत राह चल रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में उपायुक्त से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करने की गुहार लागई। विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, एफसीसी के मेंबर सहित कई पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें