फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच के आश्वासन के बाद की सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल की अंत्येष्टि

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- गांव खातोदड़ा में ग्रामीणों से बात करते डीएसपी रणवीर सिंह--संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खातोदड़ा के सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली की हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और जीआरपी हत्या को आत्महत्या साबित करने पर तुली है। बाद में जीआरपी व पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शव लेने के लिए नारनौल के लिए रवाना हुए। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने हरपाल का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि हरपाल उर्फ बबली की हत्या हुई है। पुलिस अधिकारियों को दोबारा शिकायत देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। पंचायत के दौरान डीएसपी कनीना रणवीर सिंह पहुंचे और आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्रता से हर एंगल से जांच करेंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को हरपाल के घर से जाने के महज आधे घंटे बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। दूसरे दिन गाड़ी गांव सिहार कैसे पहुंची। हरपाल घर से जो कपड़े पहनकर गए थे वह भी नहीं है। उन्हें संदेह है कि योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या की गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव में पहुंची पोलिंग पार्टी, मतदान पर असमंजस
सरपंच के चुनाव के लिए प्रशासन ने मंगलवार को गांव में पोलिंग पार्टी भेज दी। गांव में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को निर्णय लेना है कि वह मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे या नहीं। यदि एक वोट डाला गया तो उसी के आधार पर निर्णय की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि कोई भी ग्रामीण मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है तो चुनाव आयोग के नियमानुसार आगामी निर्णय लिया जएगा। बता दें कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे हरपाल उर्फ बबली घर से बाजार जाने की बात कहते हुए निकले थे। इसके बाद सोमवार सुबह अटेली क्षेत्र से रेलवे ट्रैक पर मिला था। गत 30 अक्तूबर को भी हरपाल की तलाश की मांग को लेकर गांव देवराली व खातोदड़ा के लोगों ने जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति चुनावों का बहिष्कार कर दिया था।
-----------
- वर्जन:
अगर चुनाव मैदान में दो ही उम्मीदवार होते और एक की मौत हो जाती तो चुनाव स्थगित किया जा सकता था। लेकिन सात उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में नियमानुसार पोलिंग कराई जाएगी। यदि कोई भी ग्रामीण चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है तो चुनाव आयोग के नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- हर्षित कुमार आईएएस, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें