फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नागतिहाड़ी में महिला सरपंच प्रत्याशी पति के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव नागतिहाड़ी में सरपंच पद की एक महिला प्रत्याशी के पति के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित सुरेंद्र पाराशर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुरेंद्र पाराशर ने शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी सरपंच का चुनाव लड़ रही है। 30 अक्तूबर की रात को लगभग 9:30 बजे वह अपने चाचा निहालचंद की दुकान पर गया था। वहां पर उसके चाचा सहित चार पांच अन्य लोग भी बाहर बैठे थे। इस दौरान उसके गांव के कपिल उर्फ बिट्टू, परमजीत, महेश उर्फ लवली, योगेश उर्फ देवा और दिलबाग सिंह उर्फ लक्खा अलग-अलग दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। उसी समय उन्होंने दुकान के अंदर घुसकर अंदर रखी कुर्सी उठाकर उसकी बाजू पर मारी। बाहर बैठे लोगों ने इस पर एतराज किया तो उनके साथ भी उन्होंने मारपीट की। आरोपियों ने चाचा की दुकान का मेनगेट का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना के समय पांच-छह अन्य लोग भी आ गए थे। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराअेें के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें