फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र में फलों के बढ़े दाम, एक हफ्ते में 80 रुपये महंगा हुआ अनार

विज्ञापन
फोटो नंबर-25बाजार में एक दुकान पर सजे फलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही शहर में फलों की मांग बढ़ गई है। व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे फल विक्रेताओं की बिक्री में तेजी आई है। शहर के कई इलाकों में फलों की रेहड़ियां सजी नजर आ रही हैं लेकिन बढ़ते दाम आम लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा उछाल अनार के भाव में आया है। एक सप्ताह पहले 120 रुपये प्रति किलो बिकने वाला अनार अब 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यानी सिर्फ सात दिन में इसके दाम 80 रुपये प्रति किलो, करीब 67 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
फल विक्रेता लक्ष्मण और भगत सिंह ने बताया कि नवरात्र में व्रत रखने वालों की संख्या बढ़ने से फलों की मांग तेज हो जाती है। जिन फलों की आवक मांग के मुकाबले कम रहती है, उनके भाव चढ़ जाते हैं। इन दिनों श्रद्धालु पूजा-पाठ और व्रत के लिए फल खरीद रहे हैं, इसलिए बाजार में बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य फलों के मौजूदा भाव
केला: 60 से 70 रुपये दर्जन
सेब: 80 से 120 रुपये प्रति किलो
पपीता: 70 से 80 रुपये प्रति किलो
संतरा: 80 से 100 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें