फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैट से दंगल तक कटकई के पहलवान दिखा रहे दम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20खेल नर्सरी में कुश्ती का अभ्यास करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। गांव कटकई के खेल मैदान में चल रही कुश्ती खेल नर्सरी में करीब 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सत्र 2024-25 में शुरू हुई इस नर्सरी के खिलाड़ी दंगल और मैट कुश्ती में अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।
विज्ञापन

कोच उधम सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में यमुनानगर में हुई एसजीएफआई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिले के लिए 4 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य पदक जीते थे। स्वर्ण पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों ने जनवरी 2025 में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
नर्सरी के तीन खिलाड़ी 21 से 23 अगस्त तक हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 9 से 19 वर्ष तक के कई खिलाड़ी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होने वाले दंगलों में भी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

जिले में महिला खिलाड़ियों के लिए अलग कुश्ती नर्सरी नहीं है। ऐसे में कटकई की पुरुष नर्सरी में कुछ महिला खिलाड़ी भी अभ्यास कर रही हैं। इनमें प्रियांशी भी शामिल हैं जो ग्रैपलिंग रेसलिंग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा। ग्रैपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। महिला खिलाड़ियों के लिए कुश्ती खेल नर्सरी होनी चाहिए ताकि खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। -प्रियांशी, खिलाड़ी
-
ग्रैपलिंग रेसलिंग में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का प्रयास रहेगा। गत वर्ष अनेक दंगल में भी भाग लिया था, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है।
विज्ञापन

-दीपांशु, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें