फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किए मुफ्त चश्मे

Fri, 11 Jul 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व अन्य चिकित्सक।स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल से जिलास्तरीय राष्ट्रीय अंधत्व और दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हरियाणा उज्ज्वल दृष्टि अभियान का शुभारंभ कर फ्री में चश्मे वितरित किए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हिसार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले भर में 45 वर्ष से ऊपर आयु के नागरिकों तथा स्कूली छात्रों को मुफ्त चश्मे बांटे गए। यह कार्यक्रम जिला नागरिक अस्पताल नारनौल के अलावा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया। इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विजय डबास, उप सिविल सर्जन डाॅ. नरेंद्र कुमार व डाॅ. मनीष यादव, नेत्र सर्जन डॉ. नीरू यादव, नेत्र सर्जन डॉ. आकांक्षा यादव के के अलावा अन्य चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें