फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में निशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का किया आयोजन

Sun, 01 Dec 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18 सेवा भारती द्वारा आयोजित नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप में जांच करवाते लोग। स्रोत-स
विज्ञापन
नारनौल। एसएस जैन सभा एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मोहल्ला देवस्थान, चेतावाली कुंई में निशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चला।
विज्ञापन


इस मौके पर सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए परामर्श लिया। विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट ने मरीजों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और उपचार विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, पीठ दर्द, गर्दन के दर्द और मांसपेशियों की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को लाभ हुआ।
शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल इलाज नहीं है, यह एक जीवनशैली है, जो न केवल हमारे शरीर के दर्द और समस्याओं को दूर करती है, बल्कि हमें सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करती है। इस शिविर के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समय रहते अपनी शारीरिक समस्याओं का उपचार करवाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार जरूरी व्यायाम और सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस मौके पर प्रवीन बंसल, शिव शंकर अग्रवाल व नीरज कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें