फोटो 14 मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद प्रशिक्षु महिलाएं व समिति सदस्य। स्रोत: प्
नारनौल। सेवा भारती ने शिक्षा एवं स्वावलंबन आयाम के तहत मोहल्ला कोलियान स्थित शिव मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ अखिल भारतीय सेवा भारती के सह सेवा प्रमुख राज कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से किया। पहले दिन 25 महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया और उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। संवाद