फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से खाटू श्याम के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू

Sun, 29 Mar 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम सनातन सेवा मंडल की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महेंद्रगढ़ से खाटू श्याम के लिए प्रत्येक ग्यारस पर निशुल्क बस सेवा शुरू की है। इस सेवा का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रिबन काटकर किया गया।
विज्ञापन

श्री श्याम सनातन मंडी के प्रधान विक्रम थानेदार, सत्यवीर मालड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री खाटू श्याम की पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की जय के जयकारों के साथ इस सेवा का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि निशुल्क बस सेवा का मुख्य उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से खाटू श्यामजी के दर्शन नहीं कर पाते। अब हर ग्यारस को महेंद्रगढ़ से श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के खाटू धाम जाकर दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी और भविष्य में जरूरत के अनुसार बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इस पहल से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों ने श्री श्याम सनातन सेवा मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिक से अधिक लोग भगवान श्रीखाटू श्याम जी के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें