फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाथेड़ा के किसान के खाते से निकाले 48 हजार रुपये, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा निवासी किसान के खाते से साइबर ठगों ने 48286 रुपये निकाल लिए। यह पैसा अलग अलग जगह से निकाला गया है। महेंद्रगढ़ थाने में पिछले दस दिन में साइबर ठगी का यह तीसरा मामला है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। इस खाते का उपयोग वह बेहद कम करते हैं। एक हेल्थ पॉलिसी को पैसा देने के लिए इस खाते का उपयोग करते हैं। दलीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने अपनी सरसों बेची थी। जिसका करीब 1 लाख 8 हजार रुपये इसी खाते में आया था। जिसमें से उन्होंने करीब 60 हजार रुपये की हेल्थ पॉलिसी की किस्त भर दी थी। करीब 49 हजार रुपये बैंक खाते में रह गए थे। पिछले महीने उन्होंने दूसरी किस्त भरने के लिए अपने बेटे को एचडीएफसी एटीएम कार्ड दिया। जब बैंक जाकर किस्त जमा कराने का प्रयास किया तो पता लगा कि बैंक खाते में केवल 162 रुपये ही बचे हैं। दलीप सिंह ने बताया कि जब उन्होंने बैंक खाते की डिटेल निकाली तो पता लगा कि 7 जुलाई 2019 से 22 फरवरी 2020 तक यह पैसा निकाला गया। जिसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ तथा आसपास के एरिया में यह पैसा निकाला गया। पेट्रोल पंप, शोरूम सहित अन्य स्थानों पर भी पैसा निकाला गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालड़ा के किसान के 25 हजार निकाले
गांव मालड़ा सराय के किसान के खाते से 17 जून को अलग-अलग समय पर 25000 रुपये निकल गए। किसान कृष्ण कुमार ने बैंक में जाकर इसका पता लगाया तो खाते की ट्रांजेक्शन जगाधरी और बरवाला की बताई। इससे पहले 8 जून को एटीएम हांसी से 500 रुपये निकाले लिए गए थे।
विज्ञापन

सेहलंग में पूर्व सैनिक के 40 हजार ठगे
गांव सेहलंग निवासी पूर्व सैनिक महाबीर ने पुलिस को बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास रहता है। 15 जून को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। शाम 7 बजकर 5 मिनट पर आए मैसेज में बताया कि ओबीसी की एटीएम से उनके खाते से 40000 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें