संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गाड़ी बेचने के नाम पर गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति पर 5 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पाथेड़ा निवासी मुकेश शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
पीड़ित मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम न्यू पालम विहार निवासी तीर्थराज गुर्जर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी का 8 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके लिए उसने गाड़ी मालिक तीर्थराज को 24 मई को पांच लाख रुपये नकद दे दिए थे। आरोपी ने गाड़ी की आरसी मांगने पर कहा कि गाड़ी पर लोन था, उसने भर दिया है। अभी आरसी लोन हटवाने के लिए जमा करवाई हुई है, जो पांच दिन में आ जाएगी। शेष राशि आरसी देने के बाद अदा कर देना।
पीड़ित ने बताया कि बाद में भी उसने 40 हजार रुपये उसको जरूरत पड़ने पर दिए थे। उसने बताया कि वह 29 मई को गाड़ी को लेकर दिल्ली अपने बच्चे के दाखिले के लिए गया था। देर हो जाने की वजह वो दिल्ली ही रुक गए थे। इस दौरान वहां एक पुलिस वाला आया तो उसने बताया कि यह गाड़ी चोरी की है। वह पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर थाने में चला गया, जब उसने वहां जाकर देखा तो संबंधित गाड़ी की कोई मामला दर्ज नहीं था।
बाद में पुलिस ने उस गाड़ी का लावारिस जाहिर करते हुए पुलिस एक्ट में बंद कर दिया। उसने बताया कि पुलिस बाद में आरोपी से साजबाज होकर उस पुलिस उसको भी रिश्तेदार के घर से उठा ले गई। उन्होंने साजबाज कर जयपुर शहर थाने में हेराफेरी करने की एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।