नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति के साथ रेडबुल ड्रिंक के ऑर्डर के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने इसकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नारनौल के अंकित ने बताया कि वह केयर टेकर है। उसका कोल्ड ड्रिंक का थोक का व्यापार है। उसके पास 21 जनवरी को एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसने अपने आप को वॉलमार्ट इंडिया पीवीटी लिमिटेड का कर्मचारी बताया और सामान देने की बात कही। इसके बाद माल की कीमत व मात्रा को लेकर व्हाट्सएप बात होने लग गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे झांसे में ले लिया। 4 मार्च को 500 पेटी रेडबुल ड्रिंक की 10.44 लाख रुपये में डील हुई। उसने वॉलमार्ट इंडिया के खाते में दो बार 44000 व 10 लाख की राशि डलवा ली। फिर उसने सामान शिपिंग के लिए ओटीपी मांगी और 10.44 लाख रुपये डलवा लिए।