फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय शिविर में हकेविवि के चार विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
शिविर के समापन के अवसर पर हकेंविवि के विद्यार्थी---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) के चार विद्यार्थियों ने भारतीय साहसिक संस्थान की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण और साहसिक शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 63 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

नैनीताल के चाफी में आयोजित शिविर में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक विद्युत अभियांत्रिकी के छात्र शिवम कुमार, साई गणेश, हितेश शर्मा व बीवॉक रिटेल एंड लोजिस्टिक्स मैनेजमेंट वासुदेव ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में सकारात्मकता, टीम भावना, साहस, धैर्य आदि गुणों का विकास होता है। शिविर के निदेशक रोहित शर्मा ने युवाओं को रेडक्रॉस के सिद्धांतों पर चलकर मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में युवाओं का आना समाज के लिए चिंता का विषय है। यदि हम दृढ़ संकल्प लें तो नशे जैसी गलत आदतों से बचकर एक सभ्य समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन 15 से 21 मई तक किया गया। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग, राइफल शूटिंग, रिवर क्रासिंग गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें